फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open 2020: रिकॉर्ड 13वीं बार फाइनल में पहुंचे नडाल, दुनिया के नंबर एक जोकोविच से होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 10 Oct 2020 04:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोकोविच बनाम नडाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाल बजरी के बादशाह और स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच गए। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में 12 बार के रोलां गैरां चैंपियन नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमेन को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 7-6 (7-0) से हरा दिया। फाइनल में पहुंचने के साथ ही नडाल अब फेडरर के रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी के करीब पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


उधर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीय ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पांच सेटों तक चले इस मुकाबले में जोकोविच को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जोकोविच ने सितसिपास को 6-3, 6-2, 5-7, 4-6, 6-1 से हराया।

इस जीत के साथ ही एकल पुरुष वर्ग में फ्रेंच ओपन 2020 के लिए दो फाइनलिस्ट भी तय हो गए हैं। अब रविवार को खिताबी मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल का आमना-सामना होगा।
विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक एक दूसरे के साथ आठ ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों ने चार-चार मुकाबले जीते हैं। फ्रेंच ओपन के फाइनल में दोनों ही खिलाड़ी तीसरी बार भिड़ेंगे। इससे पहले 2014 में दोनों ही खिलाड़ियों की टक्कर हुई थी, जिसमें नडाल ने खिताब अपने नाम किया था,

गौरतलब है कि स्पेनिश दिग्गज नडाल यहां फ्रेंच ओपन का अपना 13वां खिताब जीतने पर जोर लगाएंगे। अगर वो इस बार का खिताब भी जीत लेते हैं तो वे रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की रिकार्ड की भी बराबरी कर लेंगे। यह उनकी रोलां गैरां पर 100वीं जीत भी होगी। नडाल का फ्रेंच ओपन में रिकार्ड 99-2 हो गया है। वह कभी यहां सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं हारे हैं और उनका रिकार्ड 25-0 है। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में सभी 15 सेट जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें