फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTA Rankings: दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद इगा स्वांतेक का खुलासा, कहा- बार्टी के संन्यास की खबर सुनकर 40 मिनट रोई थीं

Mon, 04 Apr 2022 02:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इगा स्वांतेक अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। पोलैंड की 20 वर्षीय खिलाड़ी ने एश्ले बार्टी के संन्यास लेने के बाद ताजा डबल्यूटीए रैंकिग में शीर्ष पर कब्जा किया। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली दुनिया की 28वीं महिला खिलाड़ी हैं। वह टेनिस इतिहास में शीर्ष पर पहुंचने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
इगा स्वांतेक - फोटो : twitter@iga_swiatek
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इगा स्वांतेक अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। पोलैंड की 20 वर्षीय खिलाड़ी ने एश्ले बार्टी के संन्यास लेने के बाद ताजा डबल्यूटीए रैंकिग में शीर्ष पर कब्जा किया। वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली दुनिया की 28वीं महिला खिलाड़ी हैं। वह टेनिस इतिहास में शीर्ष पर पहुंचने वाली पोलैंड की पहली खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

स्वांतेक मियामी ओपन के पहले दौर का मुकाबला जीतते ही नंबर एक की रैंकिंग अपने नाम कर चुकी थीं और शनिवार को उन्होंने मियामी ओपन जीतने के बाद अपनी रैंकिंग को और मजबूत किया। पोलैंड की युवा खिलाड़ी ने खिताबी मुकाबले में जापान की स्टार खिलाड़ी खिलाड़ी नाओमी ओसाका को सीधे सेटों में हराकर एक सीज़न में पहली तीन डब्ल्यूटीए 1000 स्पर्धाओं में स्वीप करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने सोमवार को कहा कि तीन बार की ग्रैंड स्लैम विजेता एश्ले बार्टी के संन्यास की खबर सुनकर वह 40 मिनट तक रोते रही थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगा था कि ऐसा कुछ होने वाला है और इसने मुझे हैरान किया। मुझे यह समझने में समय लगा कि उन्होंने क्या सोचा होगा लेकिन यह साहसिक फैसला था।"
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने नंबर एक रैंक पर रहते हुए पिछले महीने 25 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास ले लिया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने के कुछ महीने बाद संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें