फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस सनसनी सानिया को जन्मदिन की बधाई

Thu, 15 Nov 2012 04:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस सनसनी के नाम से प्रसिद्घ सानिया मिर्जा खान का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल पत्रकार थे। टेनिस की इस मशहूर खिलाड़ी का पालन पोषण हैदराबाद में हुआ। शिया खानदान में जन्म लेने वाली सानिया ने महज छह साल की उम्र से ही हैदराबाद के निज़ाम क्लब में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में प्रसिद्घ खिलाड़ी सीके भूपति से सानिया को टेनिस की ट्रेनिंग मिली।
विज्ञापन


बेहद साधारण परिवार से संबंध रखने वाली सानिया को करियर के शुरुआती दिनों में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा। हालांकि एडीडास ओर जीवेके इंड्रस्ट्रीज से जुड़ने के बाद सानिया को काफी हद तक आर्थिक मदद मिली।

सानिया ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। डब्ल्यूटीए के एकल रैंकिंग में सानिया का सर्वश्रेष्ठ स्थान 29 रहा है। यह किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
विज्ञापन


वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर टूर्नामेंट्स जीत कर देश का नाम रोशन किया। फिर बात चाहे जूनियर विंबलडन चैंप बनने की हो या कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने की, सानिया ने हर जगह देशवासियों को गौरान्वित किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ सानिया ने शादी रचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें