फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाले ओपन : 20 साल के फेलिक्स ऑगर ने अपने आदर्श रोजर फेडरर को दी मात 

Thu, 17 Jun 2021 08:29 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हाले

सार

  • फेलिक्स की यह शीर्ष दस खिलाड़ियों के खिलाफ चौथी जबकि कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत है
  • फेलिक्स ऑगर बपचन से फेडरर को अपना आदर्श मानते हैं
विज्ञापन
फेलिक्स ऑगर - फोटो : twitter@felixtennis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को हाले ओपन के अंतिम-16 में कनाडा के 20 साल के फेलिक्स ऑगर के हाथों 6-2, 3-6, 2-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बपचन से फेडरर को अपना आदर्श मानने वाले फेलिक्स का यह इस दिग्गज के खिलाफ पहला मुकाबला था। फेलिक्स की यह शीर्ष दस खिलाड़ियों के खिलाफ चौथी जबकि कॅरिअर की सबसे बड़ी जीत है। दस बार के चैंपियन फेडरर इस टूर्नामेंट से अपनी विंबलडन की तैयारियां परख रहे हैं। 

बता दें तीन साल पहले भी दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हाले ओपन के फाइनल में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। जर्मनी में हुए इस खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-34 कोरिच ने फेडरर को 7-6 (6), 3-6, 6-2 से हराया था।
विज्ञापन


इसके साथ ही कोरिच ने फेडरर को उनके करियर के 99 वें खिताब से वंचित कर दिया। वहीं, इस जीत के साथ ही कोरिच एटीपी हाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया था।

वहीं, इस हार के साथ फेडरर ने एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी गंवा दिया था। इस हार के साथ फेडरर ने हाले में रिकार्ड 10 वां खिताब जीतने का मौका भी गंवा दिया था। इसके साथ ही कोरिच ने ग्रास कोर्ट पर फेडरर के लगातार 20 जीत के अभियान को भी थाम दिया था जो जून 2017 से जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें