फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन: इस बार इनामी राशि में भारी कटौती, 28 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट

Wed, 16 Jun 2021 10:51 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इस बार कुल इनामी राशि चार करोड़ 95 लाख डॉलर होगी, जो 2019 में पांच करोड़ 21 लाख डॉलर थी। पुरुष और महिला एकल विजेताओं को पिछली बार 33 लाख डॉलर मिले थे।
विज्ञापन
विंबलडन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंग्लैंड क्लब ने बुधवार को घोषणा की कि विंबलडन में पुरुष और महिला वर्ग के प्रत्येक एकल विजेता को इस बार 24 लाख डॉलर की राशि मिलेगी, जिसमें 2019 की तुलना में लगभग 28 प्रतिशत की कटौती की गई है। कुल इनामी राशि में हालांकि 5.2 प्रतिशत की कटौती हुई है। आयोजकों ने अगले महीने सेंटर कोर्ट पर पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल के दौरान पूरी क्षमता यानी 15,000 दर्शकों को स्टेडियम में लाने की योजना पेश की। पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के कारण इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया था। टूर्नामेंट इस साल 28 जून से खेला जाएगा। पांच बार की चैंपियन वीनस 2017 में यहां उप विजेता रही थी। गुरुवार को 41 बरस की होने वाली वीनस शीर्ष 100 से बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने 2000, 2001, 2005, 2007 और 2008 में यहां खिताब जीता।

विज्ञापन


वीनस-मरे को वाइल्ड कार्ड
वहीं, पूर्व विंबलडन चैंपियनों वीनस विलियम्स और एंडी मरे को दो हफ्ते से कम में शुरू होने वाले इस ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड दिया जाएगा। 34 साल के मरे दो बार के विंबलडन चैंपियन हैं। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे की विश्व रैंकिंग अभी 124 है। उन्होंने 2013 और 2016 में खिताब जीते। स्पेन के किशोर कार्लोस अल्कारेज को भी वाइल्ड कार्ड दिया गया है। बता दें कि इस बार कुल इनामी राशि चार करोड़ 95 लाख डॉलर होगी जो 2019 में पांच करोड़ 21 लाख डॉलर थी। पुरुष और महिला एकल विजेताओं को पिछली बार 33 लाख डॉलर मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें