फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन टेनिस: शुरू हुई बादशाहत की जंग, नदाल की निगाहें परफेक्ट-10 पर

Wed, 24 May 2017 11:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
राफेल नदाल
विज्ञापन
स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स और डोपिंग के चलते प्रतिबंध झेल चुकीं रूस की मारिया शारापोवा इस बार फ्रेंच ओपन का हिस्सा नहीं हैं लेकिन रौलां गैरों के आयोजकों का मानना है कि इससे टूर्नामेंट की चमक फीकी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


फ्रांस के टेनिस विशेषज्ञ जीन क्रि स्टोफ ने कहा, ‘इन तीन खिलाड़ियों की इस सत्र के दूसरे मेजर टूर्नामेंट का नहीं बनने से यह किसी भी तरह से कमजोर नहीं हुआ है। यह टूर्नामेंट एक संस्थान है और किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद प्रतिष्ठित है। ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट टेनिस के इतिहास में दर्ज होते हैं और यही उन्हें बेहद खास भी बनाता है।’ सेरेना प्रेग्नेंट हैं और वह फिलहाल टेनिस से दूर हैं। शारापोवा को आयोजकों ने वाइल्ड कार्ड प्रवेश देने से इनकार कर दिया थ जबकि फेडरर फिटनेस के चलते इस टूर्नामेंट से हट गए थे।

इस बीच स्पेन के राफेल नदाल की निगाहें ‘परफेक्ट-10’ पर हैं। उन्होंने इस वर्ष 10वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस खिताब और बार्सिलोना में 10वां खिताब हासिल किया था। अब उनकी नजर 10वीं बार यहां खिताब जीतने पर है। 30 साल के नदाल 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013 और 2014 में चैंपियन रहे हैं। गत वर्ष उन्होंने कलाई की चोट के बावजूद दो राउंड खेले थे। 
विज्ञापन


वहीं सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हाल ही में अमेरिका के लीजेंड खिलाड़ी आंद्रे अगासी को अपना नया कोच बनाया है। उन्होंने अपने लंबे समय से कोच रहे मारियन वाजदा से अलग होने के बाद अगासी को फ्रेंच ओपन से पहले कोच बनाने की घोषणा की। वर्ष 2006 में टेनिस से संन्यास ले चुके अगासी आठ बार मेजर टूर्नामेंट जीत चुके हैं। जोकोविच गत सप्ताह ही रोम मास्टर्स फाइनल में पहुंचे थे और उन्हें तब जर्मनी के उभरते स्टार ज्वेरेव के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

महिला वर्ग में कौन बनेगा चैंपियन

एंजलिक करबेर
वर्ष 2017 में फ्रेंच ओपन के महिला वर्ग में चैँपियन कौन बनेगा, यह सवाल सभी के जेहन में है। इसका कारण यह है कि 2010 से 2015 तक यह खिताब जीतने वालीं स्टार खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स (2013 और 2015), मारिया शारापोवा (2012 और 2014), ली ना (2013 और 2015) और फ्रासेंस्का शिआवोन (2010) इस बार टूर्नामेंट में नहीं खेल रही हैं। गत चैंपियन स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा को रोम में गर्दन में चोट लग गई थी और उन्होंने इस सत्र में क्ले कोर्ट में सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। दुनिया की नंबर एक एंजेलिक कर्बर और रोम मास्टर्स की फाइनलिस्ट सिमोना हालेप से जरूर कुछ उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें