विलियम्स बहनों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों हमेशा से की जाती रही हैं। अब इसी सिलसिले में एक और वाकया जुड़ गया है। रोमानिया के पूर्व वर्ल्ड नंबर खिलाड़ी ली नैस्टासे ने सेरेना विलियम्स के होने वाले बच्चे के रंग को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की है। 23 ग्रैंडस्लैम जीत चुकीं सेरेना विलियम्स मां बनने वाली हैं। इसकी घोषणा वो कुछ दिन पहले ही कर चुकी हैं।
दरअसल, कॉन्सटैंटा में रोमानिया की टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। इस दौरान वह सेरेना के गर्भावस्था के बारे में अंग्रेजी में सवाल का जवाब दे रही थीं। तभी 70 वर्षीय नैस्टासे वहां मौजूद किसी दूसरे खिलाड़ी की ओर मुड़े और रोमानियाई में कहने लगे- 'चलो देखते हैं कि किस रंग का बच्चा होगा... दूध के साथ चॉकलेट?' हालांकि नैस्टासे इस संबंध में कुछ नहीं पूछा गया था। लेकिन वहां बैठे सभी ने रोमानियाई भाषा में उनके इस कमेंट को साफ-साफ सुना।
प्लेब्वॉय वाली थी नैस्टासे की छवि
इली नैस्टासे
- फोटो : ABC.com
इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा है कि उन्हें उस टिप्पणी के बारे में पता है और इसकी तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। बयान में कहा गया है कि आईटीएफ भेदभावपूर्ण और आक्रामक भाषा को सहन नहीं करता है। उन्होंने इस टिप्पणी को मजाक के रूप में लेते हुए उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की।
ऐसा पहली बार नहीं, जब नैस्टासे ने सेरेना विलियम्स को निशाने पर लिया है। पिछले महीने के अंत में उन्होंने रोमानियाई वेबसाइट डिजिस्पोर्ट को विलियम्स के डोपिंग रिकॉर्ड के बारे में अनसुलझा आरोप लगाया था। नैस्टासे अपने कैरियर के दौरान बदनाम रहे थे और उनकी छवि प्लेब्वॉय वाली थी। ब्रिटेन की कप्तान ऐन कीथवांग उनसे परेशान रहीं। कई बार तो उन्होंने इस खिलाड़ी पर अनुचित कमेंट्स किए।