फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: सिनर ने ग्रैंड स्लैम में लगातार 17वां मैच जीता, जोकोविच-ज्वेरेव और गॉफ-कीज भी चौथे दौर में पहुंचे

Sun, 01 Jun 2025 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

सिनर ने विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी पर जीत दर्ज करने के बाद कहा, 'हम सुधार करने की कोशिश करते हैं लेकिन इस परिणाम के बाद मुझे नहीं लगता कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं।'
विज्ञापन
जोकोविच, बडोसा, ज्वेरेव, गॉफ, सिनर - फोटो : ANI/instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में शनिवार को अपना दबदबा कायम करते हुए चेक गणराज्य के जिरी लेहेका को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-1, 6-2 से शिकस्त दी। इटली के सिनर ने 23 साल के लेहेका को एक घंटे 34 मिनट में हराकर इस सत्र की सबसे तेज जीत दर्ज की। यह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में उनकी लगातार 17वीं जीत रही। इसके अलावा सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी पुरुषों में चौथे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। वहीं, महिला एकल में कोको गॉफ, मेडिसन कीज और आंद्रीवा भी अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहीं। पाउला बडोसा को हालांकि, उलटफेर का शिकार होना पड़ा। 
विज्ञापन

सिनर ने विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी पर जीत दर्ज करने के बाद कहा, 'हम सुधार करने की कोशिश करते हैं लेकिन इस परिणाम के बाद मुझे नहीं लगता कि ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनमें मैं सुधार कर सकता हूं।' पुरुष एकल में अन्य नतीजों में छठी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने मिसोलिच को लगातार सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से हरा दिया। कैमरन नॉरी ने जैकब फर्नले को 6-3, 7-6, 6-2 से हरा दिया। बुबलिक ने रोचा को 7-5, 6-1, 6-2 से हरा दिया। पांचवीं वरीयता प्राप्त जेक ड्रेपर ने फोनसेस्का को 6-2, 6-4, 6-2 से और तीसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने कोबोली को 6-2, 7-6, 6-1 से हरा दिया। रुबलेव को वॉकओवर मिला क्योंकि फिल्स फिट नहीं थे। 
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं में दूसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने बूजकोवा को 6-1, 7-6 से हरा दिया। सातवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज ने सोफिया केनिन 4-6, 6-3, 7-5 से हरा दिया। बपतिस्ते ने बूजस को 7-6, 6-1 से हरा दिया। वहीं, एलेक्जेंड्रोवा ने कुदरमेतोवा को 6-2, 6-2 से हरा दिया। बोयसन ने जेकमोट को 6-3, 0-6, 7-5 से हरा दिया। वहीं, तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला को वोंद्रोसोवा को 6-3, 4-6, 6-2 से हरा दिया। छठी वरीयता प्राप्त आंद्रीवा ने पुतिनसेवा को 6-3, 6-1 से हराया। वहीं, 10वीं वरीयता प्राप्त बडोसा को 17वीं वरयीता प्राप्त कसातकिना ने 6-1, 7-5 से हरा दिया।

बालाजी और रेयेस-वारेला फ्रेंच ओपन से बाहर
भारत के एन श्रीराम बालाजी और मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस-वारेला का फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में सफर शनिवार को यहां इटली के चौथी वरीयता प्राप्त सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी की जोड़ी से दूसरे दौर में मिली हार के साथ समाप्त हो गया। बालाजी और रेयेस-वारेला एक घंटे 24 मिनट तक चले दूसरे दौर के मैच में 3-6, 4-6 से पराजित हो गए। बालाजी का ग्रैंडस्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल इस टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है। भारत के अन्य दावेदार प्रतियोगिता में बने हुए हैं जिसमें युकी भांबरी और रोहन बोपन्ना अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें