फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: फेडरर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने उतरेंगे नडाल, खिताबी मुकाबले में आज जोकोविच से टक्कर

Sun, 11 Oct 2020 02:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोकोविच बनाम नडाल - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाल बजरी के बादशाह दिग्गज राफेल नडाल आज रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन का फाइनल खेलेंगे। रविवार को खिताबी मुकाबले में उनके सामने होंगे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच। नडाल की नजर खिताब जीतकर फेडरर के रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने पर होगी। 

विज्ञापन


दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक एक दूसरे के साथ आठ ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें दोनों ने चार-चार मुकाबले जीते हैं। फ्रेंच ओपन के फाइनल में दोनों ही खिलाड़ी तीसरी बार भिड़ेंगे। इससे पहले 2014 में दोनों ही खिलाड़ियों की टक्कर हुई थी, जिसमें नडाल ने खिताब अपने नाम किया था।

गौरतलब है कि स्पेनिश दिग्गज नडाल यहां फ्रेंच ओपन का अपना 13वां खिताब जीतने पर जोर लगाएंगे। यह उनकी रोलां गैरां पर 100वीं जीत भी होगी। नडाल का फ्रेंच ओपन में रिकार्ड 99-2 हो गया है। वह कभी यहां सेमीफाइनल और फाइनल में नहीं हारे हैं और उनका रिकार्ड 25-0 है। उन्होंने पिछले दो सप्ताह में सभी 15 सेट जीते।
विज्ञापन


वहीं अगर जोकोविच आज फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी जीतते हैं तो उनके 18 ग्रैंडस्लैम खिताब हो जाएंगे और वे नडाल और फेडरर के रिकॉर्ड के करीब पहुंच जाएंगे। 
 
बता दें कि इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नडाल ने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमेन को सीधे सेटों में 6-3, 6-3, 7-6 (7-0) से हराया तो वहीं जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में पांचवीं वरीय ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को  6-3, 6-2, 5-7, 4-6, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें