फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open 2019: राफेल नडाल की लाल बजरी में बादशाहत बरकरार, 12वीं बार जीता खिताब

Sun, 09 Jun 2019 10:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइनल जीतने के बाद राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पेन के राफेल नडाल ने ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम को हराते हुए रिकॉर्ड 12वीं बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता। लाल बजरी पर उन्होंने लगातार तीसरे साल विजेता बनकर जीत की हैट्रिक लगाई है। नडाल ने पिछले साल भी थीम को ही फाइनल में हराया था। 

विज्ञापन


यह नडाल का 12वां फ्रेंच ओपन टाइटल था। 33 साल के नडाल ने 18वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल अपने नाम किया। अब यह खिलाड़ी अब चिर प्रतिद्वंद्वी रोजर फेडरर से 2 खिताब पीछे चल रहे हैं। 

नडाल को यह खिताब जीतने के लिए 3 घंटे 01 मिनट तक संघर्ष करना पड़ा। ऑस्ट्रिया के 25 वर्षीय डोमिनिक थीम को इस मैच में 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि नडाल ने जहां सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी थी तो थीम ने वर्ल्ड नंबर-1 सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच को सेमीफाइनल में हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें