पॉवर टेनिस की मलिका सेरेना विलियम्स अपने बीसवें ग्रैंड स्लैम की दहलीज पर खड़ी हैं। फ्रेंच ओपन टेनिस के महिला सिंगल्स फाइनल में उनके और खिताब के बीच चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा हैं जो पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं।
अगर 19 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना के अनुभव और रिकॉर्ड को देखा जाए तो पलड़ा यकीनन अमेरिकी खिलाड़ी का भारी नजर आता है लेकिन सेमीफाइनल में स्विस टिमिया के खिलाफ गर्मी और फिटनेस से परेशान नजर आ रही सेरेना का प्रदर्शन इस बात पर काफी निर्भर करेगा कि फाइनल मुकाबले के लिए 33 वर्षीया विलियम्स कितना तरोताजा होकर उतरती हैं।
इस बार सेरेना को प्री क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों मुकाबलों काफी जूझना पड़ा है। प्री क्वार्टर में हमवतन स्टीफेंस के खिलाफ वो पहला सेट गंवा बैठी थी और दूसरे सेट में भी टाईब्रेकर में वापसी की थी।
सेमीफाइनल में टिमिया के खिलाफ बृहस्पतिवार को भी उन्होंने पहला सेट गंवा दिया और वापसी के लिए उन्हें पूरी ताकत झोंकनी पड़ी थी। दो बार 2002 और 2013 में फ्रेंच ओपन जीत चुकी सेरेना रोला गैरा में अपना तीसरा खिताब जीतने के लिए बेताब होगी लेकिन सफारोवा के खिलाफ उन्हें काफी सतर्क रहना होगा।
सफारोवा ने गत चैंपियन मारिया शारापोवा को हराकर पहले ही दर्शा दिया है कि उन्हें विपक्षी खिलाड़ी के रुतबे से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। सेमीफाइनल में उन्होंने सर्बिया की पूर्व चैंपियन अना इवानोविच को मात दी।
इवानोविच के खिलाफ पहले सेट में एक समय सफारोवा 2-5 से पिछड़ रही थी लेकिन उसके बाद 13वीं वरीयता की सफारोवा ने जोरदार वापसी की। छह डब्ल्यूटीए सिंगल्स खिताब जीत चुकी सफारोवा के रूप में चेक गणराज्य की कोई खिलाड़ी 34 साल बाद फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची है।
सेरेना और सफारोवा के बीच आपसी मुकाबलों की बात करें तो पिछले आठ मुकाबलों में सेरेना ही जीत दर्ज करने में सफल रही हैं। सफारोवा सिर्फ छह गेम ही जीत पाईं।
नंबर गेम
8 बार हुए आपसी मुकाबलों में अब तक सफारोवा नहीं दे पाई हैं सेरेना को मात।
34 साल बाद चेक गणराज्य की कोई खिलाड़ी फ्रेंच ओपन फाइनल में।
19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं अब तक अमेरिका की सेरेना विलियम्स।
3 सालों में सेरेना विलियम्स छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी हैं।
2 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीते हैं सेरेना ने। 2002 और 2013 में।
23 ग्रैंड स्लैम फाइनल सेरेना ने खेला सिर्फ चार में हारी।