फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रैंडस्लैम में वापसी को तैयार एंडी मरे, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लेंगे भाग

Tue, 08 Oct 2019 01:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Andy Murray
विज्ञापन

पूर्व चैंपियन और ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। मंगलवार को आयोजकों ने इस बात की घोषणा करते हुए मरे के खेलने की पुष्टि की. 

विज्ञापन


ब्रिटिश खिलाड़ी मरे ने एक साल पहले अपने कूल्हे का ऑपरेशन करवाया था और अब वह फिटनेस और फॉर्म हासिल करने में लगे हुए हैं। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता अभी विश्व रैंकिंग में 289वें नंबर पर है, जबकि एक सप्ताह पहले तक वह 503वें स्थान पर थे।

32 वर्षीय मरे ने सोमवार को शंघाई मास्टर्स में अर्जेंटीना के जुआन इग्नेसियो लोंडेरो को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। इससे पहले पिछले सप्ताह वह बीजिंग में चीन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें