रोजर फेडरर ने रविवार को राफेल नडाल को 6-3, 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही फेडरर ने लगातार तीसरी बार मियामी ओपन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।
चोटिल रहने की वजह से खेल से छह महीने दूर रहे 35 वर्षीय फेडरर इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन और इंडियन वेल्स खिताब अपने नाम कर चुके हैं। फेडरर ने नडाल को इस साल के सभी मैचों में शिकस्त दी है। आखिरी चार मैचों में भी नडाल को फेडरर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
जीत के बाद फेडरर ने कहा कि उनके लिए ये हफ्ता शानदार रहा। पांच बार इस खिताबी मुकाबले के फाइनल में पहुंचे नडाल अब तक किसी भी मैच में जीत नहीं दर्ज कर सके हैं।