फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiatek: डोप टेस्ट में विफल स्वियातेक पर एक महीने का निलंबन, पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन ने स्वीकार की सजा

Thu, 28 Nov 2024 10:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय टेनिस की इंटीग्रिटी यूनिट ने उनका यह स्पष्टीकरण स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने दवा के तौर पर इसका गैर-इरादतन सेवन किया था। यह टेनिस में हाल में डोप टेस्ट विफल होने का दूसरा बड़ा मामला है।
विज्ञापन
इगा स्वियातेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन इगा स्वियातेक को प्रतिबंधित दवा सेवन के चलते एक महीने के लिए निलंबित किया गया है और उन्होंने यह सजा स्वीकार कर ली है। पोलैंड की 23 साल की स्वियातेक इस समय दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। अगस्त में प्रतियोगिता से इतर हुए डोप टेस्ट में वह विफल हो गई थी। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय टेनिस की इंटीग्रिटी यूनिट ने उनका यह स्पष्टीकरण स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने दवा के तौर पर इसका गैर-इरादतन सेवन किया था। यह टेनिस में हाल में डोप टेस्ट विफल होने का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले पुरुषों में दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर मार्च में एक स्टेरायड के चलते दो टेस्ट में फेल हो गए। यह यूएस ओपन से पहले का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें