फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेडरर सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजर फेडरर ने भले ही इस साल कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीता हो लेकिन 17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन दस सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की फोर्बस मैगजीन की सूची में शीर्ष पर हैं। फेडरर ने पिछले साल जुलाई से इस साल जून तक चार करोड़ 26 लाख यूरो कमाए, जिसमें रोलैक्स और नाइकी जैसी बड़ी कंपनियों के साथ विज्ञापन करार शामिल हैं। स्पेन के राफेल नदाल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने तीन करोड़ 37 लाख यूरो की कमाई की। उनकी प्रायोजन राशि दो करोड़ 27 लाख यूरो इसमें शामिल है।
विज्ञापन

दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ढाई करोड़ यूरो कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं। महिलाओं में रूस की मारिया शारापोवा शीर्ष पर हैं, जिनकी कुल कमाई एक करोड़ 85 लाख यूरो रही। चीन की लि ना पांचवें और अमेरिका की सेरेना विलियम्स छठे स्थान पर है। ब्रिटेन के एंडी मरे सातवें और महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका आठवें स्थान पर है। जापान के केई निशिकोरि नौवें और डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी दसवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें