फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस इंडोर ओपन: फेडरर 15वीं बार फाइनल में पहुंचे, सिटसिपास को हराया

Sun, 27 Oct 2019 08:14 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : Twitter
विज्ञापन
रोजर फेडरर ने शनिवार को बासेल एटीपी के सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी सिटसिपास को हराकर फाइनल में प्रवेश पा लिया है। यह उनकी 23वीं जीत है। उन्होंने सिटसिपास को 6-4, 6-4 से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने 15वीं बार फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


सिटसिपास के खिलाफ फेडरर की यह चौथी भिड़ंत थी। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी सिटसिपास ने नौ बार के बासेल चैंपियन फेडरर को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मात दी थी। शीर्ष वरीय फेडरर स्विट्जरलैंड के हमवतन स्टैन वावरिंका के अंतिम आठ मुकाबले से हटने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गए थे।

उधर एक और मैच में रेली ओपेलका ने रॉबर्टो बतिस्ता अगुट को 6-3, 3-6, 6-3 से मात देकर अपने करियर के पांचवें सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डि मिनौर के सामने होंगे जिन्होंने जर्मनी के जॉन लेनार्ड स्ट्रफ को 6-4, 7-6 से हराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें