फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laver Cup: लेवर कप में फिर उतरेगी फेडरर और नडाल की जोड़ी, सात महीने बाद कोर्ट में उतरेंगे फेडरर

Fri, 04 Feb 2022 08:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोजर फेडरर डेढ़ साल में घुटने की तीन सर्जरी करा चुके हैं। वो सात महीने बाद नडाल के साथ मैदान में उतरेंगे। ये दोनों यूरोप की टीम के लिए साथ में खेलेंगे। नडाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपेन जीता है। 
विज्ञापन
लेवर कप में टीम यूरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर और स्पेन के राफेल नडाल ने सितंबर में होने वाले लेवर कप में भाग लेने का ऐलान किया है। दोनों दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने कहा है कि वे लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के अगले चरण में खेलेंगे। फेडरर घुटने की चोट के कारण जुलाई से टेनिस से बाहर हैं जबकि नडाल ने हाल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है।
विज्ञापन

फेडरर और नडाल ने एक बयान में कहा कि वे लंदन में होने वाले टूर्नामेंट में टीम यूरोप का प्रतिनिधित्व करेंगे। फेडरर की मैनेजमेंट कंपनी ने यह प्रतियोगिता शुरू की थी। 

फेडरर ने कहा कि नडाल ने पिछले साल उन्हें संदेश में सुझाव दिया था कि वे फिर से लेवर कप में एक साथ डबल्स खेल सकते हैं। 2017 में पहले लेवर कप के दौरान दोनों ने जोड़ी बनाते हुए युगल मुकाबला जीता था। नडाल ने कहा, "अगर हम एक बार फिर से कोर्ट पर युगल जोड़ी के तौर पर उतरने में सक्षम होते हैं तो यह हमारे कॅरिअर के इस चरण पर हम दोनों के लिये सही में विशेष अनुभव होगा।"
विज्ञापन


पिछले साल नहीं खेले थे दोनों 
यह लेवर कप का पांचवां चरण होगा। 2021 में न तो फेडरर ने और न ही नडाल ने इसमें शिरकत की थी। चालीस वर्षीय फेडरर डेढ़ साल में घुटने की तीन सर्जरी कराने के बाद से नहीं खेले हैं, इससे पहले उन्होंने सात जुलाई को विंबलडन क्वार्टरफाइनल में हिस्सा लिया। फेडरर और नोवाक जोकोविच अब 20 ग्रैंडस्लैम खिताब से बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले नडाल इन दोनों के साथ बराबरी पर थे, लेकिन ट्रॉफी जीतने से वह इन दोनों से आगे निकल गए।
विज्ञापन


फेडरर ने इस पर कहा "मैं इस साल के अंत में प्रतियोगिता में वापसी की कोशिश में जुटा हूं और लेवर कप मेरी योजना का हिस्सा है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें