फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमा रादुकानू को कोरोना: अबूधाबी में मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप में नहीं होंगी शामिल

Mon, 13 Dec 2021 09:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

सार

एमा रादुकानू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वो अबूधाबी में मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के एग्जिबिशन समारोह में शामिल नहीं होंगी। 
 
विज्ञापन
एमा रादुकानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपेन चैंपियन एमा रादुकानू कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कोरोना संक्रमित होने के चलते रादुकानू ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वो अबूधाबी में मुबादला वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप के एग्जिबिशन समारोह में शामिल नहीं होंगी। यह समारोह इसी सप्ताह आयोजित होने वाला था। सितंबर में फ्लशिंग मेडोज जीतने के बाद रादुकानू इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। उन्हें अब ओलंपिक एकल में स्वर्ण पदक जीतने वाली बेलिंडा बेन्सिक के खिलाफ खेलना था। यह कार्यक्रम 16 से 18 दिसंबर के बीच आयोजित होना था। 
विज्ञापन


रादुकानू ने कहा "मैं अबू धाबी में फैंस के सामने खेलने को लेकर काफी उत्साहित थी, लेकिन दुर्भाग्य से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुझे इसे अगला मौका मिलने तक स्थगित करना पड़ेगा। मैं नियमों के हिसाब से खुद को आइसोलेट कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही वापसी कर पाऊंगी।"

वहीं इस कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा है कि वो एमा की जगह दूसरी टॉप महिला खिलाड़ियों की तलाश कर रहे हैं। 

नडाल करेंगे वापसी
पुरुषों की रैंकिंग में छठवें नंबर के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और पिछले साल यूएस ओपेन जीतने वाले डोमिनिक थीम अबूधाबी में वापसी करेंगे। ये दोनों खिलाड़ी चोट के चलते टेनिस कोर्ट से बाहर थे। वहीं ब्रिटेन के एंडी मरे, रूस के एंड्री रुबलेव, नार्वे के कैस्पर रुड और कनाडा के डेनिस शापोवलोव भी इस इवेंट में शामिल होंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में 2022 सीजन की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें