फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमिलिया रोमागना ओपन टेनिस: सेरेना ने तीन माह बाद लिसा को हराकर दर्ज की पहली जीत 

Tue, 18 May 2021 08:05 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्मा (इटली)

सार

  • सेरेना विलियम्स का यह इस टूर्नामेंट में पहला जबकि कॅरिअर का 1001वां मैच था
  • वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली सेरेना का दूसरे दौर में सामना कैटरीना सिनिकोवा से होगा, जिन्होंने क्लारा टौसन को 6-1, 6-3 से मात दी
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स ने आखिकार तीन माह बाद अपनी पहली जीत दर्ज कर ही ली। अमेरिका की 39 वर्षीय सेरेना ने एमिलिया रोमागना ओपन टेनिस के पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी लिसा पिगातो को 6-3, 6-2 से पराजित किया। सेरेना का यह इस टूर्नामेंट में पहला जबकि कॅरिअर का 1001वां मैच था।

विज्ञापन


वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली सेरेना का दूसरे दौर में सामना कैटरीना सिनिकोवा से होगा, जिन्होंने क्लारा टौसन को 6-1, 6-3 से मात दी। सेरेना ने अपनी पिछली जीत ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में सिमोना हालेप पर दर्ज की थी। उन्हें पिछले हफ्ते इटालियन ओपन के अपने पहले ही मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सेरेना साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन की तैयारी कर रही हैं जिसकी शुरुआत 30 जून से पेरिस में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें