फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलिना ने जीता पहला डब्लूटीए खिताब

Mon, 12 Nov 2012 09:05 PM IST
पुणे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन की उभरती टेनिस खिलाड़ी इलिना स्वितोलिना ने अनुभवी किमिको दाते क्रुम को 6-2, 6-3 से हराकर अपना पहला डब्लूटीए खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यहां रविवार को दोनों ही खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका था। स्वितोलिना पहली बार किसी डब्लूटीए टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं तो 42 वर्षीय किमिको यहां जीत दर्ज कर सिंगल्स खिताब जीतने वाली सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी बन जातीं लेकिन बाजी स्वितोलिना के हाथ लगी।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा उम्र में डब्लूटीए खिताब जीतने का रिकॉर्ड अमेरिका की बिली जीन किंग के नाम हैं, जिन्होंने 39 साल सात महीने और 23 दिन की उम्र में बर्मिंघम में 1983 में खिताब जीता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें