फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में फेडरर से भिड़ेंगे जोकोविच

Mon, 12 Nov 2012 09:04 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सिंगल वर्ग की खिताबी भिड़ंत नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच होगी। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर वन जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को हराकर फाइनल में जगह बनाई जबकि दूसरे सेमीफाइनल में फेडरर ने एंडी मरे को हराकर टूर्नामेंट में सातवीं बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


साल के अंत में दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ियों के बीच होने वाले इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को फेडरर ने तीसरी वरीय  ब्रिटेन के मरे को 7-6, 7-5, 6-2 से हराकर फाइनल की राह तय की। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में जोकोविच ने अर्जेंटीना के पोत्रो पर 4-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें