फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र व्यवहार के लिए मेदवेदेव पर 6.46 लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 01 Sep 2019 06:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दानिल मेदवेदेव - फोटो : social media
विज्ञापन

रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव पर अभद्र व्यवहार के लिए 9000 डॉलर (करीब 6.46 लाख रुपये) का जुर्माना लगा है। मेदवेदेव ने  तीसरे दौर के मैच के दौरान दर्शकों की ओर अभद्र इशारा किया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि वह आगे से अच्छा व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन


मेदवेदेव ने मैच के दौरान बॉल बॉय से गुस्से में तौलिया छीना और फिर अपना रैकेट फेंकते हुए रैकेट फेंकते हुए बीच की अंगुली दिखाई, जिसे संहिता का उल्लंघन माना गया। मेदवेदेव की इस हरकत को चेयर अंपायर दामेन दुमुसोइस नहीं देख सके लेकिन टीवी पर उनके इस व्यवहार को देखा गया। मैच के दौरान दर्शकों ने मेदवेदेव की हूटिंग की। 

उन्होंने कहा, ‘यह काफी मुश्किल था, मैं लय खो रहा था इसलिए मुझे गुस्सा आ रहा था। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि मेरी यह जीत आपकी (दर्शकों) वजह से हुई है। आप मेरे साथ जितना अधिक ऐसा (हूटिंग) करेंगे मेरा प्रदर्शन उतना अच्छा होगा।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें