फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच तीसरे दौर में, फेरर बाहर

Thu, 26 Jun 2014 09:52 PM IST
लंदन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक को हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि स्पेन के डेविड फेरर उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। जोकोविच ने चेक स्तेपानेक को चार सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3, 6-7, 7-6 से हराया। वहीं रूस के आंद्रे कुज्नेत्सोव ने सातवीं सीड फेरर को 6-7, 6-0, 3-6, 6-3, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।

वर्ष 2010 के बाद पहली बार है जब फेरर किसी ग्रैंड स्लैम में इतनी जल्दी बाहर हुये हैं।
विज्ञापन

सेरेना आसानी से दूसरे राउंड में पहुंचीं

महिलाओं में टॉप सीड अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने दूसरे दौर में दक्षिण अफ्रीका की चेनेल शीपर्स को 6-1, 6-1 से धो दिया। हालांकि आठवीं सीड विक्टोरिया अजारेंका को भी बड़ा उलटफेर का शिकार होना पड़ा। चोट के बाद वापसी कर रही बेलारूस की अजारेंका को गैर वरीय सर्बिया की बोजोना जोवानोवस्की ने तीन सेटों में 6-3, 3-6, 7-5 से हराया।

10वीं सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने बेल्जियम की एलिसन वान उईत्वांक को 3-6, 6-3, 8-6 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। सर्बिया की 11वीं सीड खिलाड़ी अना इवानोविच ने चीन की झी झेंग को आसानी से 6-4, 6-0 से शिकस्त दी।

इसके अलावा 16वीं सीड डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने ब्रिटेन की नाओमी ब्राडी को लगातार सेटों में 6-3, 6-2 से जबकि चेक गणराज्य की 23वीं सीड लूसी सफारोवा ने स्लोवेनिया की पोलोना हेरकोग को 7-6, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें