फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच या ट्रॉफी जीतना नहीं, स्थायी विरासत कायम करना प्रेरणा का मुख्य स्रोतः जोकोविच

Mon, 23 Dec 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media
विज्ञापन

दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने कहा कि अपने करियर के इस दौर में उनकी प्रेरणा का मुख्य स्रोत मैच या ट्रॉफी जीतने की कोशिश करने के बजाय स्थायी विरासत कायम करना है।

विज्ञापन


सर्बिया के इस दिग्गज ने एक साथ चार ग्रैंड स्लैम जीतने की उपलब्धि हासिल करने के बाद स्वीकार किया था कि 2016 के मध्य से लेकर 2018 के शुरुआती महीनों के बीच उनमें उत्साह की कमी थी। जोकोविच ने हालांकि अपनी खोई ऊर्जा फिर से हासिल की और फिर चार ग्रैंड स्लैम जीते। वह 16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। 

जोकोविच ने कहा, 'आपको किसी भी स्रोत से लगातार ऊर्जावान बने रहने की जरूरत होती है। यह स्रोत कुछ भी हो सकता है। मेरा मानना है कि यह हमेशा ही उस उद्देश्य और कारण का पता करने से जुड़ा है जिसके लिए आप वास्तव में खेल रहे हो। मेरे लिए विशेषकर पिछले दो वर्षों से यह टेनिस मैच या ट्रॉफी जीतने से नहीं जुड़ा है। यह मेरी उपलब्धियों से भी बड़ा है। ऐसा कुछ जो कि विरासत से जुड़ा हो, ऐसा कुछ जिससे वास्तव में दूसरों की विशेषकर बच्चों की जिंदगी को प्रेरणा मिले।' रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड 20 और राफेल नडाल ने 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें