फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टोक्यो ओलंपिक स्थान हासिल करने के लिए शीर्ष 80 में पहुंचने का लक्ष्य'

Fri, 20 Dec 2019 10:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने शुक्रवार को कहा कि वह एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाने का लक्ष्य बनाए हैं और इसके बाद वह ओलंपिक स्थान हासिल करने की मुहिम में शीर्ष 80 में पहुंचना चाहेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने एक कार्यक्रम में पत्रकारों से कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि पहले मैं शीर्ष 100 में जगह बनाना चाहूंगा और फिर शीर्ष 80 में जगह बनाना चाहूंगा ताकि ओलंपिक में जगह बना सकूं।' नागल इस समय एटीपी रैंकिंग में 130वें स्थान पर हैं और इस समय वह 2020 सत्र के लिए आईआईटी-मद्रास परिसर में एस्पायर फाउंडेशन सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। नागल का यह सत्र काफी अच्छा रहा था जिसमें उन्होंने अमेरिकी ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया और फिर महान खिलाड़ी रोजर फेडरर के खिलाफ एक सेट भी जीता।

यह पूछने पर कि न्यूयार्क में मैच के बाद फेडरर ने उन्हें क्या कहा तो उन्होंने कहा, 'उस दिन उन्होंने कुछ ज्यादा नहीं कहा। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं। मैंने सुना कि उन्होंने मीडिया में मेरे बारे में अच्छी बातें कीं।'
विज्ञापन


 वह 2018 के अंत में 340वीं रैंकिंग पर थे लेकिन साल में अच्छे प्रदर्शन के बाद वह 130 पर पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने कहा, 'इस सत्र में मेरे लिये सबसे बड़ी चीज चोटों से मुक्त रहना था। पिछले चार पांच वर्षों में हर साल मैं सात से आठ महीने खेलता था। पिछले पांच वर्षों में यह पहली बार था कि मैंने चोटिल हुए बिना पूरा सत्र खेला। बस गर्मियों में टखने में खिंचाव आया था, वर्ना मेरा शरीर ठीक रहा। अब कोई चोट नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें