फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की मदद करना चाहते हैं जोकोविच, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा

Mon, 07 Mar 2022 01:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोवाक जोकोविच ने यूक्रेन के स्ताखोव्सकी को मदद की पेशकश की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यूक्रेन के खिलाड़ी से कहा है कि अगर उन्हें किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वे बता सकते हैं। 
 
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने यूक्रेन के खिलाड़ी को मदद की पेशकश की है। उन्होंने रूस के खिलाफ युद्द के दौरान यूक्रेन के खिलाड़ी स्ताखोव्सकी से कहा है कि उन्हें अगर किभी तरह की मदद की जरूरत है तो वे जोकोविच से मदद मांग सकते हैं। 36 साल के सिर्गी यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुके हैं और वो अब अपने देश जाकर युद्ध में शामिल होना चाहते हैं। इस बीच जोकोविच ने उनकी मदद की पेशकश की है। 
विज्ञापन


दुनिया के पूर्व नंबर 31 खिलाड़ी सिर्गी यूक्रेन की रिजर्व आर्मी का हिस्सा हैं, जो जरूरत पड़ने पर रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल होगी। स्ताखोव्सकी चार एटीपी खिताब जीत चुके हैं। साल 2013 में उन्होंने विम्बल्डन ओपेन में रोजर फेडरर को हराकर सुर्खियां बटोरी थी। जोकोविच ने उम्मीद की है कि जल्द ही यूक्रेन में हालात सामान्य हो जाएंगे। 

इंस्टाग्राम में की मदद की पेशकश
जोकोविच ने स्ताखोव्सकी को मैसेज करके मदद की पेशकश की है। उन्होंने लिखा "कृपया मुझे बताएं कि मदद भेजने के लिए सबसे सही पता क्या होगा। आर्थिक मदद या कोई दूसरी मदद भी।" स्ताखोव्सकी ने इस बातचीत के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम में पोस्ट कर कहा कि उनकी मदद की पेशकश का यूक्रेन आभारी है। रूस ने यूक्रेन में हमला कर दिया है। रूस का कहना है कि उसका उद्देश्य क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि वह पड़ोसी देश की सैन्य क्षमता को कमजोर करना चाहता है और खतरनाक चीजों को खत्म करना चाहता है। 
विज्ञापन


यूक्रेन के कई खिलाड़ी रूस के खिलाफ युद्ध में सक्रिय रूप से शामिल हो चुके हैं। इस में पूर्व हैवीवेट चैंपियन व्लादिमीर क्लिस्तको और उनके भाई विताली क्लिस्तको भी शामिल हैं। इन दोनों के अलावा भी कई खिलाड़ी यूक्रेन की सेना में शामिल हो चुके हैं और युद्ध में शहीद हो चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें