विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और नौवीं सीड फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
दूसरी सीड जोकोविच ने फ्रांस के पियरे ह्यूज हर्बट को 7-6, 6-3 से जबकि नौंवी सीड गास्केट ने स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को 7-5, 6-7, 6-3 से पराजित किया।
अंतिम आठ में जगह बनाने के लिए गास्केट अब जापान के केई निशिकोरी का सामना करेंगे।
रैंकिंग में नंबर एक से गिरकर नंबर दो पर पहुंचे जोकोविच का सामना अमेरिका के जान इस्नर या पोल माइकल जिंजी में से किसी एक से होगा।
मिनेनी ने टॉप सीड टिम को चौंकाया
वहीं भारत के साकेत मिनेनी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड नंबर 83 टिम स्मिजेक को चौंकाया।
जबकि सोमदेव देववर्मन ने सैमुअल ग्रोथ को हराकर अमेरिका में चल रहे कार्लोतेस्विले एटीपी चैंलेंजर टूर्नामेंट के अगले राउंड में जगह बनाई।
313वीं वरीयता प्राप्त मिनेनी ने स्थानीय और टॉप सीड टिम को 6-4, 4-6, 7-5 से हराया जबकि दूसरी सीड सोमदेव ने ग्रोथ को 3-6, 6-3, 6-4 से मात दी।