फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच तीसरे दौर में, उलटफेर के शिकार हुए फेरर

Thu, 26 Jun 2014 05:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और टॉप सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक को हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है जबकि स्पेन के डेविड फेरर उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए।
विज्ञापन


गत वर्ष के फाइनलिस्ट जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स मुकाबले में स्तेपानेक को चार सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3, 6-7, 7-6 से हराया।

रूस के आंद्रे कुज्नेत्सोव ने सातवीं सीड फेरर को 6-7, 6-0, 3-6, 6-3, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। वर्ष 2010 के बाद पहली बार है जब फेरर किसी ग्रैंड स्लैम में इतनी जल्दी बाहर हुए हैं।

दूसरी ओर, महिलाओं में आठवीं सीड विक्टोरिया अजारेंका को भी बड़ा उलटफेर का शिकार होना पड़ा। चोट के बाद वापसी कर रही बेलारूस की अजारेंका को गैर वरीय सर्बिया की बोजोना जोवानोवस्की ने तीन सेटों में 6-3, 3-6, 7-5 से हराया।
विज्ञापन


10वीं सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने बेल्जियम की एलिसन वान उईत्वांक को 3-6, 6-3, 8-6 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया।

इसके अलावा 16वीं सीड डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी ने ब्रिटेन की नाओमी ब्राडी को लगातार सेटों में 6-3, 6-2 से जबकि चेक गणराज्य की 23वीं सीड लूसी सफारोवा ने स्लोवेनिया की पोलोना हेरकोग को 7-6, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


इससे पहले गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे और ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता चीन की ली ना ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें