फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: गत चैंपियन सिनर लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे, ज्वेरेव से होगा सामना

Fri, 24 Jan 2025 06:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सिनर का सामना जब एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से होगा। जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच से था, लेकिन जोकोविच के बीच में ही मैदान छोड़ने के कारण ज्वेरेव खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
जानिक सिनर - फोटो : Roland Garros
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली के जानिक सिनर ने लगातार दूसरी बार वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। गत चैंपियन सिनर ने शुक्रवार के बेन शेल्टन को 7-6, 6-2, 6-2 से हराया। सिनर हालांकि, इस दौरान पैर की जकड़ने से भी परेशान थे, लेकिन उन्होंने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। पहले सेट को छोड़ दें तो अगले दोनों सेटों में सिनर ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

जोकोविच के हटने से फाइनल में पहुंचे ज्वेरेव 
पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सिनर का सामना जब एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से होगा। जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच से था, लेकिन जोकोविच के बीच में ही मैदान छोड़ने के कारण ज्वेरेव खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रहे। ज्वेरेव के सामने सिनर को रोकने की चुनौती होगी जो अपने तीसरे ग्रैंडस्लैम के लिए खेलेंगे। 

सिनर ने पिछड़ने के बाद की वापसी 
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सिनर पहले सेट में पिछड़ गए थे और शेल्टन जब 6-5 के स्कोर पर सर्विस कर रहे थे तो दो बार पहला सेट गंवाने से सिर्फ एक अंक दूर थे। इटली के 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि शेल्टन की सर्विस तोड़ी और फिर टाईब्रेकर जीतकर पहला सेट अपने नाम किया। सिनर ने दूसरे सेट की शुरुआत में भी शेल्टन की सर्विस तोड़कर अपना पलड़ा भारी किया। तीसरे सेट में हालांकि सिनर मुसीबत में दिखे। उन्हें पहले अपने बाएं पैर की मांसपेशी और फिर दाएं पैर की जांघ को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनर ने इसके बाद सिनर का उपचार किया और ब्रेक के दौरान उनके दोनों पैरों की मालिश की।

सिनर ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था और फिर सितंबर में यूएस ओपन खिताब भी अपने नाम किया। उनकी नजरें अब रविवार को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर टिकी हैं।
विज्ञापन

ज्वेरेव पहली बार फाइनल में
वहीं, ज्वेरेव पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह 2024 में फ्रेंच ओपन और 2020 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं। हालांकि, ज्वेरेव ने अब तक कोई ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीता है। सिनर ने 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। इससे पहले महिला एकल में मेडिसन कीज और आर्यना सबालेंका फाइनल में पहुंच चुकी हैं। महिला एकल का फाइनल शनिवार को और पुरुष एकल का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें