फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: मैच से हटने पर दर्शकों ने की हूटिंग तो जोकोविच ने यूं दिया जवाब, ज्वेरेव ने भी फैंस को लताड़ा

Fri, 24 Jan 2025 03:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

नाम वापस लेने की वजह से जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत का शतक नहीं लगा पाए। क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्कारेज को हराकर इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने 99वीं जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
जोकोविच - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने पहला सेट गंवाने के बाद नाम वापस ले लिया। उन्होंने चोट की वजह से मैच से रिटायर होने का फैसला लिया। इसके बाद मेलबर्न के रोड लेवर अरीना में बैठे दर्शकों ने उनकी हूटिंग की। हालांकि, जोकोविच ने अपने स्वभाव के विपरीत फैंस को चिढ़ाया नहीं, बल्कि शांति से उनकी हूटिंग को स्वीकार किया और उन्हें थम्ब्स अप का इशारा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन

दरअसल, मैच के दौरान जोकोविच ने पहला सेट गंवा दिया था। जर्मनी के दूसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहला सेट टाई ब्रेकर में 7-6 से अपने नाम किया था। इसके बाद जोकोविच ने रेफरी को कहकर नाम वापस लेने का फैसला किया। इसके बाद दर्शकों ने हूटिंग शुरू कर दी, लेकिन जोकोविच ने आपा खोए बिना, दर्शकों के सामने ताली बजाई और थम्ब्स अप कर उन्हें शुक्रिया कहा। नाम वापस लेने की वजह से जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीत का शतक नहीं लगा पाए। क्वार्टर फाइनल में कार्लोस अल्कारेज को हराकर इस दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने 99वीं जीत हासिल की थी। 

दर्शकों द्वारा हूटिंग किए जाने के बाद ज्वेरेव भी शांत नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि जोकोविच चोटिल थे, इसके बावजूद वह सिर्फ 7-6 के अंतर से जीत सके। ज्वेरेव ने कहा कि जोकोविच असली आइकन हैं। साथ ही इस जर्मन खिलाड़ी ने फैंस को भी जवाब दिया। ज्वेरेव ने कहा, 'सबसे पहली चीज जो मैं कहना चाहता हूं, वह यह है कि कृपया किसी खिलाड़ी को नीचा न दिखाएं, खासकर जब वह चोटिल हो। मुझे पता है कि सभी ने टिकट के लिए पैसे दिए हैं और हर कोई पांच सेट का शानदार मैच देखना चाहता था, लेकिन आपको समझना होगा। नोवाक जोकोविच ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में इस खेल को सब कुछ दिया है।
विज्ञापन

ज्वेरेव ने कहा, 'उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव और हैमस्ट्रिंग के दर्द के बावजूद यह टूर्नामेंट जीता है। इसलिए अगर वह जारी नहीं रख सकते हैं, तो इसका मतलब है कि वह टेनिस मैच नहीं हो सकता। इसलिए, कृपया सम्मान करें और कुछ प्यार दिखाएं।' जोकोविच के बाहर होते ही यह साफ हो गया कि जोकोविच पिछले पांच ग्रैंडस्लैम खिताब नहीं जीत पाए हैं और उन्हें मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम को पार करने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल का फाइनल रविवार को होना है। ज्वेरेव का सामना सिनर और शेल्टन के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सिनर 2024 के डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें