फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कप: ऑस्ट्रेलिया ने ब्राजील पर 2-0 से बनाई बढ़त

Fri, 06 Mar 2020 06:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

जॉन मिलमैन ने पहला सेट और फिर सर्विस गंवाने के बावजूद थिएगो सीबोथ वाइल्ड को दूसरे एकल मैच में 4-6, 7-6 (0), 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को डेविस कप क्वालीफायर में ब्राजील पर 2-0 से बढ़त दिलाई। 

विज्ञापन


इससे पहले जोर्डन थाम्पसन ने पहले एकल में थिएगो मोंटेरो को 6-4, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। आस्ट्रेलिया अपने दो शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ियों निक किर्गीयोस और अलेक्स डि मिनौर के बिना खेल रहे हैं।

ये दोनों चोटिल हैं। इस मुकाबले का विजेता नवंबर में मैड्रिड में होने वाले डेविस कप फाइनल में खेलेगा।

विज्ञापन

इक्वेडर ने जापान पर 2-0 से बढ़त बनाई

इक्वेडर ने संघर्षपूर्ण जीत से डेविस कप क्वालीफायर में शुक्रवार को जापान पर 2-0 से बढ़त बना ली। कोरोना वायरस के फैलने के कारण यह मुकाबला खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है। एमिलियो गोमेज ने गो सोएदा को 7-5, 7-6 (7/3) से जबकि राबर्ट क्विरोज ने यासुताका उचियामा को 7-6 (7/4), 2-6, 7-6 (10/8) से हराकर इक्वेडर को 2-0 से आगे किया। 

जापान अपने दो स्टार खिलाड़ियों चोटिल केई निशिकोरी और विश्व में 48वें नंबर के योशिहितो निशियोका के बिना खेल रहा है। यह मुकाबला पश्चिमी जापान के मिकी शहर में खेला जा रहा है जिसमें कोई दर्शक मौजूद नहीं था। कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में कई टूर्नामेंट स्थगित कर दिये गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें