फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी रैंकिंग: 25 वर्षीय मेदवेदेव ने नडाल को पछाड़ा, खत्म किया ‘बिग फोर’ का दबदबा

Tue, 16 Mar 2021 09:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
Medvedev - फोटो : social Media
विज्ञापन

रूस के युवा टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। सोमवार को जारी एटीपी टेनिस रैंकिंग में वह करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। मेदवेदेव ने ओपन फाइनल के रूप में कैरियर का दसवां खिताब जीतने के साथ ही एटीपी रैंकिंग में दिग्गज राफेल नडाल को पछाड़ दिया। 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

विज्ञापन


मेदवेदेव इसके साथ ही 15 साल से भी अधिक समय में ‘बिग फोर’ में शामिल नोवाक जोकोविच, रफेल नडाल, रोजर फेडरर और एंडी मरे के अलावा पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिसने शीर्ष दो में जगह बनाई है। इन चारों खिलाड़ियों के अलावा पिछली बार शीर्ष दो में जगह बनाने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट थे जिन्होंने जुलाई 2005 में दूसरा स्थान हासिल किया था जबकि फेडरर शीर्ष पर थे।
 

दरअसल शीर्ष वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने रविवार को फ्रांस में ओपन 13 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में युगल विशेषज्ञ पियरे हुगुएस हरबर्ट को  6-4, 6-7, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। इसके साथ ही उन्होंने रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन


हेविट के बाद दूसरे नंबर की रैंकिंग पर नडाल 368 हफ्ते, फेडरर 203 हफ्ते, जोकोविच 144 हफ्ते और मरे 41 हफ्ते तक रहे। फिलहाल जोकोविच अपने करियर में 312वें हफ्ते में नंबर एक रैंकिंग पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें