फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open 2021 Final: खिताबी मुकाबले में मेदवेदेव ने जोकोविच को दी मात, पहला ग्रैंड स्लैम जीतकर रचा इतिहास

Mon, 13 Sep 2021 04:28 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

रूस के टेनिस स्टार दानिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन फाइनल में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबले में मेदवेदेव ने जोकोविच को 3-0 से शिकस्त दी। सर्बियाई खिलाड़ी की इस हार के बाद उनका करियर ग्रैंड स्लैम समेत 21वां खिताब जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। 
विज्ञापन
डेनियल मेदवेदेव से हारे नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी रूस के दानिल मेदवेदेव ने यूएस ओपन फाइनल में इतिहास रच दिया। उन्होंने खिताबी मुकाबले में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 3-0 से पटखनी दी। जोकोविच की इस हार के बाद उनका इस साल करियर ग्रैंड स्लैम समेत 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना टूट गया। मेदवेदेव ने फाइनल मैच में उन्हें 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। यह रूसी खिलाड़ी का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। 

विज्ञापन


ऐसा रहा फाइनल मैच

फाइनल मुकाबले में मेदवेदेव शुरुआत से ही अपने प्रतिद्वंदी जोकोविच पर बढ़त बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। पहला सेट हारने के बाद जोकोविच दबाव में दिखे और उन्होंने दूसरे सेट में वापसी की कोशिश की लेकिन उनकी एक न चली। दूसरे सेट भी मेदवेदेव ने 6-4 से अपने नाम किया। फाइनल में लगातार दो सेट हारने के बाद जोकोविच पर दबाव बढ़ता गया। सभी को उम्मीद थी की जोकोविच वापसी करने में माहिर हैं और वापसी करेंगे भी। इससे पहले जोकोविच इसी यूएस ओपन में लगातार चार मैचों में अपना पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। लेकिन तीसरे सेट में नोवाक वापसी नहीं कर पाए और उन्हें  3-0 की हार का सामना करना पड़ा। 

मेदवेदेव ने टीम को दिया जीत का श्रेय

यूएस ओपन फाइनल जीतने के बाद मेदवेदेव ने कहा कि मैं अपनी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो देख रहे हैं मेरे माता-पिता मेरा परिवार कुछ लोग यहां है और कुछ देख रहे हैं, ग्रैंड स्लैम जीतनी यह आसान यात्रा नहीं रही, इस यात्रा में मेरी मदद करने के लिए आप सभी धन्यवाद। 
विज्ञापन


सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर मौजूदा यूएस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया था। दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी जोकोविच ने  में सेमीफाइनल में ज्वेरेव को 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया था। 

रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में पहुंचे थे जोकोविच

सर्बिया के इस 34 साल के खिलाड़ी ने शुक्रवार को ज्वेरेव को हराकर अपने 31वें करियर स्लैम फाइनल में प्रवेश किया और फेडरर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की। वह अभी तक न्यूयॉर्क में रिकॉर्ड नौवीं बार फाइनल में पहुंचे थे, जिसमें से तीन बार उन्होंने चैंपियनशिप जीती है। शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी जोकोविच ने ज्वेरेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-4, 4-6, 6-2 से हराया। इसके साथ ही इस सत्र में मेजर चैंपियनशिप में उनकी जीत का रिकार्ड 27-0 हो गया। 

क्या होता है कैलेंडर ग्रैंडस्लैम?

जब कोई टेनिस खिलाड़ी एक साल में चारों प्रमुख ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीत ले तो उसे कैलेंडर ग्रैंडस्लैम कहा जाता है। जोकोविच इस साल फ्रेंच ओपन, विंबलडन और ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीत चुके हैं लेकिन उनका यूएस ओपन जीतने का सपना टूट गया।

चारों ग्रैंडस्लैम के बारे में 

चारों ग्रैंडस्लैम में सबसे पुराना टू्र्नामेंट में विंबलडन है। इसकी शुरुआत 1877 में हुई थी। इसके बाद 1881 में यूएस ओपन, फिर 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत हुई थी। ऑस्ट्रेलियन ओपन जनवरी में खेला जाता है। फ्रेंच ओपन मई और जून के बीच खेला जाता है। वहीं, विंबलडन जून-जुलाई के बीच खेला जाता है जबकि अगस्त-सिंतबर में अमेरिकी ओपन (यूएस ओपन) की शुरुआत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें