फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में, ओसाका ‘रिटायर्ड हर्ट’

Sat, 17 Aug 2019 02:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti
विज्ञापन

16 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कोहनी में पेरशानी के बावजूद लुकास पाउली को 7-6 6-1 से हराकर एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने हमवतन आंद्रे रूबलेव को 6-2 6-3 से शिकस्त दी, जिन्होंने इस हफ्ते रोजर फेडरर को हराया था। 

विज्ञापन


फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने छह साल में मास्टर्स 1000 क्वार्टरफाइनल में पहली जीत हासिल की। उन्होंने 2013 में मियामी में मास्टर्स क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। इस तरह गास्केट ने रोबर्टो बतिस्ता अगुट को 7-6, 3-6 , 6-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गास्केट अब फाइनल में जगह बनाने के लिये 16वें वरीय डेविड गोफिन से भिड़ेंगे, जिन्होंने जापानी क्वॉलिफायर योशिहिटो निशियोका के वाकओवर से अगले दौर में प्रवेश किया।

जोकोविच को मैच के दौरान कोहनी में असहजता हुई लेकिन उन्होंने आराम से जीत हासिल की। मैच के बाद उन्होंने कहा, ''मैं मैच खत्म करने में सफल रहा, हालांकि मेरी कोहनी में थोड़ी समस्या हो रही थी। लेकिन यह जल्द ठीक हो जाएगी। जापान की नाओमी ओसाका को अपने बाएं पैर के घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर होना पड़ा। सोफिया केनिन के खिलाफ मैच के दौरान तीसरे सेट में वह कोर्ट से बाहर हो गईं।
विज्ञापन


एशले बार्टी डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के करीब पहुंच गईं, जबकि मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका घुटने की चोट के कारण रिटायर हो गईं।

ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीय ने दूसरे दिन वापसी करते हुए मारिया सकारी को 5-7, 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। अब वह फाइनल में जगह बनाने के लिए रूस की अनुभवी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से भिड़ेंगी जिन्होंने तीसरी वरीय कैरोलिन प्लिस्कोवा को 3-6 7-6 6-3 से शिकस्त दी। 

वहीं ओसाका की अमेरिकी ओपन के लिए तैयारियां अच्छी नहीं चल रहीं , उन्हें सोफिया केनिन के खिलाफ मुकाबले में घुटने की चोट के कारण हटना पड़ा। वह 6-4, 1-6, 2-0 से आगे चल रही थीं। केनिन का सामना अब साथी अमेरिकी खिलाड़ी मेडिसन कीज से होगा जिन्होंने वीनस विलियम्स पर 6-2 6-3 से जीत हासिल की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें