फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: अल्कारेज और टियाफो सेमीफाइनल में पहुंचे, महिलाओं में इगा स्वियातेक भी अंतिम चार में

Thu, 08 Sep 2022 02:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

यूएस ओपन में कार्लोस अल्कारेज और फ्रांसिसि टियाफो पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। महिला एकल में नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। 
 
विज्ञापन
इगा स्वियातेक, कार्लोस अल्कारेज और फ्रांसिस टियाफो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूएस ओपन अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है और अब तक इस टूर्नामेंट में उलटफेर का दौर जारी है। महिला टेनिस रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक को छोड़कर सभी दिग्गज खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अब तक जिन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उनमें स्वियातेक एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इससे पहले कोई ग्रैंड स्लैम जीता है। उन्होंने 2020 और 2022 में फ्रेंच ओपन अपने नाम किया। वह पहली बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। पुरुष एकल में कार्लोस अल्कारेज और फ्रांसिसि टियाफो भी सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


अल्कारेज ने जैनिक सिनर को हराया
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कार्लोस अल्कारेज का सामना जैनिक सिनर से था। पांच घंटे 15 मिनट से ज्यादा समय तक चले इस मुकाबले में अलकारेज ने 6-3, 6-7, 6-7, 7-5, 6-3 के अंतर से जीत हासिल की। यूएस ओपन के इतिहास में यह दूसरा सबसे लंबा मैच था। सेमीफाइनल में अलकारेज का सामना अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो से होगा। 
विज्ञापन

फ्रांसिस टियाफो ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नौवीं सीड एंडी रुबलेव को हराया था। उन्होंने यह मुकाबला 7-6, 7-6, 5-4 के अंतर से अपने नाम किया। दो घंटे 35 मिनट तक चले इस मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। रुबलेव पर दबाव बनाने के लिए टियाफो आगे खड़े हो गए थे और उनका यह पैंतरा खूब काम आया। उन्होंने इस मैच के 76 फीसदी प्वाइंट अपने नाम किए और शानदार अंदाज में मैच अपने नाम किया। इससे पहले कैस्पर रुड ने इटली के मैटो ब्रेटिनी को 6-1, 6-4 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 

27वीं सीड कैरेन कचनोव ने भी तीन घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में निक किर्गियोस को 7-5, 4-6, 7-5, 6-7 6-4 के अंतर से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

महिलाओं में इगा स्वियातेक भी सेमीफाइनल में 
महिला एकल वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक भी फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने आठवीं सीड जेसिका पेगुला के क्वार्टर फाइनल मैच में 6-3, 7-6 के अंतर से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना छठी सीड आर्यना सबालेंका के साथ होगा। सेरेना विलियम्स के बाद आर्यना अमेरिका की दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें