अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी ने पुरुषों की युगल स्पर्धा के तीसरे दौर में पहुंचने के साथ ही वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप में अपनी 50वीं जीत दर्ज कर ली है।
वर्ष 2006 और 2011 के चैम्पियन ब्रायन बंधुओं ने शनिवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में ब्रिटेन के जेमी डेलगाडो और नेथ स्कूपस्की की जोड़ी को 77 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6(2), 6-0, 6-2 से पराजित किया।
बॉब और माइक का इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में जीत-हार का रिकार्ड 50-11 है। अगले दौर में ब्रायन बंधुओं का सामना फ्रांस के अर्नोड क्लेमेंट और माइकल लोड्रा की जोड़ी से होगा, जिन्होंने वर्ष 2007 के विम्बलडन फाइनल में ब्रायन बंधुओं को हराया था।