फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण स्पेन के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से हटे बोपन्ना

Sat, 10 Sep 2016 08:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rohan bopanna
विज्ञापन
स्पेन के खिलाफ डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्ले ऑफ के मुश्किल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना मुकाबले से हट गए हैं। बोपन्ना को युगल में लिएंडर पेस के साथ उतरना था। बोपन्ना का कहना है कि यूएस ओपन के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई है। ऐसे में रिजर्व खिलाड़ी सुमित नागल भारतीय टीम में शामिल हो गए हैं। रोहन बोपन्ना ने चयन समिति को सूचना भेजी है कि यूएस ओपन के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दो हफ्ते के आराम की सलाह दी गई है। ऐसे में उनका आग्रह है कि उन्हें स्पेन के खिलाफ 16 से 18 सितंबर तक होने वाले मुकाबले में आराम दिया जाए।
विज्ञापन


अखिल भारतीय टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया गया है और सुमित नागल को चार सदस्यीय टीम में शामिल कर लिया गया है। वह डेविस कप में अपना पहला मैच खेलेंगे। भारतीय टीम को युकी भांबरी और सोमदेव देववर्मन की सेवाएं पहले ही उपलब्ध नहीं हैं जो कि चोटों से उबरने की प्रक्रिया में जुटे हैं। भारत के खिलाफ डेविस कप के लिए स्पेन ने पहले ही राफेल नडाल के नेतृत्व में मजबूत टीम भेजी है। ऐसे में बोपन्ना के टीम से बाहर जाने से भारतीय जीत की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें