भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के लिए आज का दिन बेहद खास है। 15 नवंबर 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया मिर्जा आज अपना 33 जन्मदिन मना रहीं हैं। ओलंपिक और तमाम ग्रैंड स्लैम में देश का परचम लहराने वाली सानिया 18 साल से पेशेवर टेनिस खेल रही हैं। जानिए बर्थडे गर्ल सानिया के बारे में कुछ मजेदार बातें..
विज्ञापन
2 of 12
सानिया मिर्जा
- फोटो : getty
सानिया ने पहली बार टेनिस रैकेट 6 साल की उम्र में थामा था। सानिया ने हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की है। 2008 में एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
3 of 12
सानिया मिर्जा
- फोटो : getty
सानिया के पहले कोच उनके पिता इमरान मिर्जा ही उनके पहले कोच बने। बाद में उन्हें टेनिस स्टार रोजर एंडरसन ने कोचिंग दी। रोजर फेडरर और स्टेफी ग्राफ सानिया के पसंदीदा खिलाड़ी हैं। सानिया ने 2009 में अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से सगाई की, मगर दोनों अलग हो गए। इसके बाद सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की।
4 of 12
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : getty
शोएब उनकी जिंदगी में इकलौते क्रिकेटर नहीं है। गुलाम अहमद और आसिफ इकबाल जैसे क्रिकेटर सानिया के रिश्तेदार रहे हैं। सानिया के चचेरे भाई निसार अहमद स्वर्गीय गुलाम अहमद के बेटे हैं। गुलाम अहमद, जिन्होंने 1940 और 50 के दशक में तीन टेस्ट में भारत की कप्तानी करते हुए 22 टेस्ट मैच खेले हालांकि बाद में वह पाकिस्तान की ओर से खेलने लगे।
विज्ञापन
5 of 12
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
- फोटो : getty
इस प्रकार सानिया गुलाम अहमद की बहन के बेटे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल से भी संबंधित हैं। 1961 में हैदराबाद से पाकिस्तान जा बसे आसिफ ने पाकिस्तान के लिए भारत में छह बार कप्तानी भी की, उन्होंने 1964 से 1980 के बीच 58 टेस्ट खेलने के साथ-साथ दो विश्व कप भी खेले।
विज्ञापन
6 of 12
सानिया मिर्जा
- फोटो : PTI
2005 में टाइम्स मैग्जीन ने सानिया को ‘एशिया के 50 हीरो’ में शामिल किया। इसके बाद 2010 में इकनॉमिक टाइम्स ने उनको उन 33 महिलाओं की सूची में शामिल किया, जिन्होंने देश का मान बढ़ाया। 2010 के गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, सानिया सबसे ज्यादा सर्ज की जाने वाली भारतीय खिलाड़ी थीं।
विज्ञापन
7 of 12
सानिया मिर्जा
सानिया 2013 में संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एंबेसेडर चुनी गईं। सानिया इसके लिए चुने जाने वाली दक्षिण एशिया की पहली महिला थी। सानिया भारतीय इतिहास की पहली खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की कमाई की हो। 2014 में नए राज्य तेलंगाना ने सानिया को अपना एंबेसेडर चुना।
8 of 12
सानिया मिर्जा
सीनियर लेवल पर धमाल मचाने वाली सानिया ने जूनियर लेवल पर 10 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब अपने नाम किए। सानिया ने 24 WTA टाइटल और 4 ITF खिताब अपने नाम किए हैं। इसमें 1 WTA सिंगल्स का खिताब भी शामिल है।
9 of 12
सानिया मिर्जा
2003 में सानिया ने विंबल्डन चैंपियनशिप में लड़कियों की युगल प्रतियोगिता जीती। सानिया WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सानिया ने वर्ल्ड रैंकिंग्स में पहला स्थान भी हासिल किया है।
10 of 12
सानिया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सानिया ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल वर्ग में रजत और महिला युगल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। सानिया ने 2002, 2006, 2010 और 2014 में 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक जीते थे।
11 of 12
सानिया मिर्जा
सानिया ने 3 बार मिश्रित युगल वर्ग में ग्रैंड स्लैम जीता है। 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीतकर सानिया ने खिताब अपने नाम किया है। इसे अलावा सानिया ने 2015 में महिला युगल वर्ग में विम्बल्डन और यूएस ओपन जीता। 2016 में सानिया ने इसी वर्ग में ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता।
सानिया को 2004 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में उन्हें पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। 2015 में सानिया को राजीव गांधी खेल रत्न दिया गया। यह सम्मान पाने वाली वो देश की दूसरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी बनीं।