वर्ल्ड नंबर एक महिल टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने गुरुवार को डब्ल्यूटीए फाइनल्स के सेमीफाइनल में चेकगणराज्य की टेनिस खिलाड़ी पेत्रा कवितोवा को सीधे सेटों में हरा दिया।
एक घंटे 28 मिनट तक चले इस मुकाबले में फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी ने कवितोवा को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, एक और मुकाबले में बेलिंडा बेनसिच ने किकी बेर्तेंस को 7-5, 1-0 से हराकर डब्ल्यूटीए फइनल्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
बिनाका घुटने की चोट की वजह से बाहर
कनाडा की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी बिनाका एंद्रीस्कू घुटने की चोट की वजह से शेनजेन में चल रहे डब्ल्यूटीए फाइनल्स से बाहर हो गई हैं। सेमीफाइनल में बिनाका सामना गत चैम्पियन एलिना स्वितोलिना से होने वाला था।
गत बुधवार को स्वितोलिना ने सिमोना हालेप को हराकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स के अगले दौर में प्रवेश किया था। स्वितोलिना ने सिमोना हालेप को एक घंटे 39 मिनट तक चले इस मुकाबले में 7-5, 6-3 से हराया था। मालूम हो कि इससे पहले भी बिनाका को कैरोलिना प्लिसकोवा के खिलाफ चोट के कारण कोर्ट छोड़ना पड़ा था।