फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में जोकोविच, सिटसिपास से होगा सामना

Thu, 31 Oct 2019 07:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti
विज्ञापन

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने गुरुवार को ब्रिटेन के काइल एडमंड को हराकर अपने आठवें पेरिस टेनिस मास्टर्स क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना यूनान के स्टार स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। 

विज्ञापन


16 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने एडमंड को 7-6 6-1 से मात दी और सातवें नंबर के खिलाड़ी सिटसिपास से भिड़ंत पक्की की जिनके खिलाफ उनका रिकार्ड 2-1 है। वहीं, राफेल नडाल का सामना तीसरे दौर में स्टान वावरिंका से होगा।

इससे पहले जोकोविच बीमार होने के बावजूद भी फ्रांस के लकी लूजर कोरेनटिन मोतेत को 7-6 (7/2), 6-4 से पराजित किया था, जबकि नडाल ने स्थानीय वाइल्ड कार्ड धारक एड्रियन मनारिनो को 7-5, 6-4 से शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें