भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति अगले साल टेनिस को अलविदा कह देंगे। भूपति ने कहा कि मेरा कैरियर शानदार रहा है। अब मैं अपने बच्चे को अकेला छोड़ टूर का आनंद नहीं उठा पाता इसी कारण मैंने संन्यास लेने की सोचा है। मुझे टॉड वूडब्रिज से लेकर मैक्स मिर्नई और लिएंडर से लेकर मैरी पीयर्स, मार्टिना हिंगिस तक के साथ खेलने का सौभाग्य मिला।