अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स को विंबल्डन और यूएस ओपन की कामयाबी तथा लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक की उपलब्धि हासिल करने के बाद डब्लूटीए प्लेयर आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
15 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब तथा चार स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकीं सेरेना ने चौथी बार यह अवार्ड हासिल किया है। सेरेना को अंतरराष्ट्रीय टेनिस मीडिया के वोट के आधार पर इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
इससे पहले 2002, 2008 और 2009 में भी पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी को इस अवार्ड से नवाजा जा चुका है। सेरेना से पहले स्टेफी ग्राफ को आठ बार और मार्टिना नवरातिलोवा को सात बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।