फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपति-बोपन्ना बीएनपी परीबस मास्टर्स के सेमीफाइनल में

Sat, 03 Nov 2012 09:08 PM IST
पेरिस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ने यहां बीएनपी परीबस मास्टर्स के सेमीफाइनल में प्रवेशकर बार्कलेज एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में जगह बनाई। भूपति और बोपन्ना की पांचवीं वरीय जोड़ी ने पोलैंड के मारिस्ज फ्रिस्टनबर्ग और मार्सिन मातकोवस्की को 6-7, 6-3, 10-4 से हराया। अब उनकी भिड़ंत आस्ट्रेलिया के पाल हेनली और ब्रिटेन के जोनाथन से होगी। भूपति और बोपन्ना इस सत्र के फाइनल में पहली बार जोड़ी के तौर पर खेलेंगे।
विज्ञापन


38 वर्षीय भूपति चार बार फाइनल्स के उप-विजेता रह चुके हैं। उन्हें 2010 में मैक्स मिर्नई के साथ फाइनल में शिकस्त मिली थी जबकि 1997, 1999 और 2000 में वह लिएंडर पेस के साथ फाइनल में हार गए थे। 32 वर्षीय बोपन्ना ने पिछले साल एहसाम उल हक कुरैशी के साथ पिछले साल के अंत की इस चैंपियनशिप में आगाज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें