फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन: मिक्स्ड डबल्स में हारे भूपति और सानिया

Thu, 24 Jan 2013 07:28 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। महेश भूपति और सानिया मिर्जा अपने जोड़ीदारों के संग मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हार गए।
विज्ञापन


भूपति और रूस की नादिया पेत्रोवा की पांचवीं सीड जोड़ी को जर्मिला गाज्दोसोवा और मैथ्यू एक्डन की स्थानीय जोड़ी ने कडे़ मुकाबले में 6-3, 3-6, 13-11 से जबकि सानिया और अमेरिका के बाब ब्रायन की तीसरी सीड जोड़ी को चेक गणराज्य की लूसी रादेका और फ्रांटिसेक सेरमाक की गैर वरीय जोड़ी ने 7-5, 4-6 से हरा दिया।

अजारेंका और ली ना में होगी खिताबी भिड़ंत
टूर्नामेंट के पुरुष एवं महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ियों ने आसानी से फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिलाओं में मौजूदा चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने अमेरिका की युवा सनसनी स्लोएन स्टीफन को तो एशिया की पहली ग्रैंड स्लैम विजेता ली ना ने रूस की मारिया शारापोवा को सीधे सेटों में हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


पुरुषों में मौजूदा चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी चौथी सीड स्पेन के डेविड फेरर को हराकर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। जोकोविच का खिताब के लिए रोजर फेडरर और एंडी मरे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से मुकाबला होगा।
 
अजारेंका घुटने की चोट के बावजूद अमेरिका की स्लोएन स्टीफन को लगातार सेटों में 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरे साल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में हमवतन सेरेना विलियम्स को हराकर सनसनी फैलाने वाली स्टीफन अजारेंका के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर सकीं।

खिताब के लिए अजारेंका की भिड़ंत अब पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन और छठी सीड चीन की ली ना से होगी। ली ना ने खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही रूस की मारिया शारापोवा को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-2 से हराकर आसानी से फाइनल में प्रवेश कर लिया। ली ना दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं हैं। शारापोवा ने सेमीफाइनल तक पहुंचने से पहले तक पूरे टूर्नामेंट में केवल नौ गेम ही गंवाए थे लेकिन ली ना ने पहले सेट में तीन बार और दूसरे सेट में दो बार रूसी खिलाड़ी की सर्विस तोड़ते हुए फाइनल में जगह बना ली।

पुरुष वर्ग में जोकोविच और फेरर के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला उम्मीद के विपरीत बिल्कुल एकतरफा रहा। जोकोविच के पावरफुल फोरहैंड और बैकहैंड के सामने फेरर पूरे मैच में असहज दिखे और बिना किसी संघर्ष के हथियार डाल दी। जोकोविच ने आसानी से 6-2, 6-2, 6-1 से मैच जीतकर खिताब बरकरार रखने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें