फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारापोवा हारीं, अजारेंका और ली ना में खिताबी जंग

Thu, 24 Jan 2013 04:22 PM IST
मेलबर्न/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका और एशिया की पहली ग्रैंड स्लेम विजेता चीन की ली ना के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। अजारेंका ने घुटने की चोट के बावजूद सेमीफाइनल में अमेरिका की युवा सनसनी स्लोएन स्टीफंस को लगातार सेटों में 6-1, 6-4 से हराकर लगातार दूसरे साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन और छठी सीड ली ना ने खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही रूस की मारिया शारापोवा को 6-2, 6-2 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम के फाइनल में पहुंचने से वंचित कर दिया। चीनी खिलाड़ी दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

मैच के दौरान बाएं घुटने और पसली की चोट से परेशान अजारेंका को स्टीफंस की चुनौती से ज्यादा अपनी फिटनेस के साथ संघर्ष करना पडा। अजारेंका जब 5-3 पर मैच के लिए सर्व कर रही थी तो स्टीफंस ने पांच मैच अंक बचाए। आखिर 23 वर्षीय बेलारूसी खिलाडी ने अगले गेम में स्टीफंस की सर्विस भंग करते हुए फाइनल का टिकट कटा लिया।
विज्ञापन


क्वार्टरफाइनल में 15 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन और हमवतन सेरेना विलियम्स को हराकर सनसनी मचाने वाली विश्व की 29वें नंबर की खिलाडी स्टीफंस सेमीफाइनल में अजारेंका के सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर पायी। अजारेंका के पास फाइनल तक अपनी फिटनेस पाने के लिए अभी दो दिन का समय है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें