फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांबरी करेंगे भारतीय चुनौती का आगाज

Fri, 14 Sep 2012 03:26 PM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेविस कप टाई में अबकी बार भारतीयों की चुनौती का आगाज युकी भांबरी कर रहे हैं। शुक्रवार को पहला मैच भांबरी और न्यूजीलैंड के डेनियल किंग टर्नर की बीच होगा। भारत की ओर से विष्णुवर्धन तीनों दिन मोर्चा संभालेंगे। सनम के सिंह टीम प्रबंधन के लिए तुरुप का पत्ता होंगे। उनको टीम में शामिल नहीं किया गया पर जरूरत पड़ने पर अंतिम दिन कोर्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उतारा जा सकता है। पंजाब राजभवन में बुधवार को डेविस कप का ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन


टर्नर न्यूजीलैंड के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। हालांकि एटीपी रैंकिंग में वह भांबरी के आगे कहीं नहीं ठहरते। ये दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने कोर्ट पर उतरेंगे। एशिया ओसेनिया ग्रुप के इस मुकाबले के पहले दिन दूसरी भारतीय चुनौती विष्णुवर्धन और जोस स्टैंथम में रिवर्स सिंगल्स होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ विष्णुवर्धन तीनों ही दिन खेलेंगे। डेविस कप के दूसरे दिन होने वाले डबल्स मुकाबले में विष्णुवर्धन और दिविज शरण की जोड़ी किवी प्लेयर माइकल वीनस और अर्टम सितक से भिड़ेगी। अंतिम दिन युकी और स्टैंथम के बीच मुकाबला होगा। डेनियल और विष्णुवर्धन रिवर्स सिंगल्स में भिड़ेंगे।

कौन भिड़ेगा किससे

पहले दिन
युकी भांबरी-डेनियल किंग टर्नर
विष्णु वर्धन-जोस रुबिन स्टैंथम

दूसरा दिन
विष्णु और दिविज, माइकल वीनस और आर्टम सितक

तीसरा दिन
युकी भांबरी, जोस रुबिन स्टैंथम
विष्णुवर्धन, डेनियल किंग टर्नर

मिल सकता है सनम को मौका
अंतिम दिन कोर्ट में विष्णु की जगह लोकल ब्वाय सनम के सिंह दिखाई दे सकते हैं। इसकी वजह खुद कोच एसपी मिश्रा बताते हैं कि सनम को बिल्कुल फ्रेश रखना चाहते हैं। इससे कि अंतिम दिन वो फ्रेश खिलाड़ी को मैदान में उतार सकें। एसपी मिश्रा ने कहा कि ड्रा से वो खुश हैं। एक्शन में न होने पर भी सनम जरा भी परेशान नहीं हैं। सनम ने कहा कि हमारे लिए यह जरूरी है कि हम फ्रेश रहें और जरूरत पड़ने पर युकी और विष्णु की जगह ले सकें। इस मौके पर युकी भांबरी ने कहा कि पहला मैच चुनौती भरा होगा। दिविज ने कहा कि पिछले बारह महीनों में खुद को बिल्कुल अलग तरीके से तैयार किया है। डेविस कप को वे बचपन से देख रहे हैं और उनकी कोशिश होगी कि वो इस मुकाबले में भारतीयों को जीत दिलाएं।
विज्ञापन


न्यूजीलैंडर्स बोले, तैयार हैं हम
न्यूजीलैंड के नान प्लेइंग कप्तान मार्सल वोस ने कहा कि डेविस कप मुकाबला मौसम पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। यहां गर्मी काफी है और प्लेयर्स के लिए थोड़ी परेशानी है। डेविस कप उनके खिलाड़ियों का टेस्ट भी है।
विज्ञापन


युकी भांबरी
उम्र: 20 साल
कद: 6 फुट
वजन: 77 किग्रा
एटीपी रैंकिंग: 179
मजबूत पक्ष: पावरफुल फारहैंड, बैकहैंड और रिटर्न।

डेनियल किंग टर्नर
उम्र: 28 साल
कद: 6 फुट 3 इंच
एटीपी रैंकिंग: 382
मजबूत पक्ष: ज्यादा अनुभवीए लंबाई का फायदा भी मिल सकता है।
.
विष्णु वर्धन
उम्र: 25 वर्ष
कद: 6 फुट 2 इंच
वजन: 84 किग्रा
एटीपी रैंकिंग: 262
मजबूत पक्ष: ओलंपिक के बाद आत्मविश्वास से लबालब

जोस रूबिन स्टैंथम
उम्र: 25 वर्ष
कद: 6 फुट
वजन: 72 किग्रा
एटीपी रैंकिंग: 317
मजबूत पक्ष: इस साल कुछ अच्छे मुकाबले जीते हैं जिससे उनकी रैंकिंग 496 से सुधर कर 317 तक आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें