अमेरिका की कोको गॉफ पहली बार किसी ग्रास कोर्ट टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने बर्लिन ओपन में कैरोलिना प्लिसकोवा को 7-5, 6-4 से हराया। अब उनका सामना ट्यूनिशिया की ओंस जबाउर से होगा। फ्रेंच ओपन उपविजेता 18 वर्ष की गॉफ ने दोनों सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पिछले साल की विंबलडन उपविजेता को हराया। वहीं चौथी वरीयता प्राप्त जबाउर ने बेलारूस की अलेक्जेंड्रा सेस्नोविच को 6-7, 6-2, 6-2 से हराया।
वहीं छठी वरीय ग्रीस की मारिया सकारी ने फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेलने वालीं रूसी दारिया कासात्किना को 6-0, 6-3 से हराया। सकारी का सामना अब स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेंचिच से होगा जिन्होंने रूसी वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 3-6, 6-3, 6-3 से हराया।