फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Open: अर्जुन काधे ने मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह, माइनेनी बेंगलुरू ओपन चैलेंजर से बाहर

Tue, 08 Feb 2022 12:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के अर्जुन काधे बेंगलुरू ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहे। लेकिन साकेत माइनेनी पहले दौर में हार के साथ इस एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में क्वालीफाइंग स्पर्धा में जगह बनाने वाले कांधे ने सोमवार को आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर एर्लर को सीधे सेट में 6-3, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अर्जुन काधे बेंगलुरू ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में कामयाब रहे। लेकिन साकेत माइनेनी पहले दौर में हार के साथ इस एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में क्वालीफाइंग स्पर्धा में जगह बनाने वाले कांधे ने सोमवार को आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर एर्लर को सीधे सेट में 6-3, 6-4 से हराया। मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में काधे का सामना तुर्की के पांचवें वरीय अल्तुग सेलिकबिलेक से होगा।

विज्ञापन


डेनमार्क के खिलाफ अगले महीने होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए रिजर्व सदस्य के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने वाले माइनेनी को पुरुष एकल के पहले दौर में इटली के जियान मार्को मोरोनी के खिलाफ 1-6, 1-6 से हार का सामना करना पड़ा।

शशि कुमार मुकुंद हालांकि क्वालीफायर की बाधा पार करने में विफल रहे। उन्हें पहले दौर में क्रोएशिया के तीसरे वरीय बोर्ना गोजो के खिलाफ 3-6, 2-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


प्रजनेश गुणेश्वरन और रामकुमार रामनाथन पुरुष एकल में अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को क्रमश: मथियास बोर्ग और मैक्स पुर्सेल के खिलाफ करेंगे। ऋषी रेड्डी और एसडी प्रज्जवल देव को मुख्य ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश दिया गया है। युकी भांबरी और दिविज शरण युगल में टीम के रूप में उतरेंगे। काधे और आदिल कल्याणपुर को युगल में वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें