फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon Open: मैच के दौरान बेहोशी की हालत में पहुंचा बॉल ब्वाय, फिर महिला खिलाड़ी ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Tue, 28 Jun 2022 02:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी जोडी बुराग ने विंबल्डन में अपने पहले मैच के दौरान ही सभी की दिल जीत लिया। इस मैच के दौरान एक बॉल ब्वाय लगभग बेहोश हो गया था। ऐसे में जोडी ने मैच रोककर उस लड़के की मदद की। 
 
विज्ञापन
विंबल्डन ओपन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंबल्डन ओपन 2022 में ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी जोडी बुराग को पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक मैच में ही सभी का दिल जीत लिया। वो अब लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। विंबल्डन ओपन के पहले दौर में जोडी का सामना लेसिया से था। इस मैच के दौरान एक बॉल ब्वाय लगभग बेहोश हो गया था। यह देखकर जोडी ने अपना मैच रोक दिया और उस लड़के के पास पहुंची। उन्होंने इसे कैन्डी और एनर्जी जेल भी दिया। इसके बाद उस लड़के को कोर्ट से बाहर ले जाया गया। हालांकि, बाद में जोडी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


मैच के बाद जोडी ने बताया "उसने कहा कि वह बेहोश होने जैसा महसूस कर रहा है। वह वाकई में ठीक से बात नहीं कर पा रहा था। यह देखना थोड़ा परेशान करने वाला था।" इसके बाद उन्होंने कहा "मैंने उसे कुछ सुगर देने की कोशिश की। उसे एक गैटारोड और जेल दिया, जेल वहां पर सही चीज नहीं था। ऐसे में उन लोगों ने दर्शकों के बीच से पर्सी पिग्स मिठाई का प्रबंध किया। इसे खाने के बाद वह बेहतर महसूस करने लगा।" जोडी को इस मैच में 2-6, 3-6 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

सेरेना विलियम्स और इगा स्वितेक पर रहेंगी निगाहें
महिला वर्ग में टॉप सीड खिलाड़ी इगा स्वितेक ने पिछले छह टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। वो क्रोएशिया की जाना फेट के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। हालांकि, उनसे ज्यादा ध्यान सात बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स पर होगा। सेरेना का सामना फ्रांस की हार्मोनी टैन से होगा, जिन्हें कोई सीड नहीं दी गई है। सेरेना चोटिल होने के बाद लगभग साल भर बाद वापसी कर रही हैं। सेरेना आखिरी बार छह साल पहले विंबल्डन ओपन जीता था। इसके बाद 2018 और 2019 में उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 

40 साल की सेरेना विलियम्स 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं और मार्गरेट के विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ एक खिताब पीछे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें