फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open Women's: नाओमी ओसाका और एश्ले बार्टी पहला मैच जीती, ओन्स जबूर ने नाम वापस लिया

Mon, 17 Jan 2022 03:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपेन के पहले दिन एश्ले बार्टी और डिफेंडिंग चैंपियन नाओमी ओसाका ने जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं इरिना बारा हार के बावजूद दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पहले राउंड में उन्हें हराने वाली ओन्स जबूर ने चोट के चलते अपना नाम वापस ले लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपेन की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दिन सभी बड़े खिलाड़ियों ने अपने मैच जीत लिए हैं और दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त ऐश बार्टी ने सोमवार को पहले दौर में लेसिया सुरेंको को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। रॉड लेवर एरिना में सिर्फ 54 मिनट तक चले मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने यूक्रेन की खिलाड़ी को 6-0, 6-1 से हराया।
विज्ञापन


इससे पहले, दो बार की विजेता विक्टोरिया अजारेंका ने हंगरी की पन्ना उदवर्डी को 6-3, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 2016 के बाद से यह मेलबर्न पार्क में अजारेंका की पहली जीत थी। इसके लिए उन्हें सिर्फ 65 मिनट का समय लगा। किआ एरिना में, बारबोरा क्रेजसिकोवा ने एंड्रिया पेटकोविच को 6-2, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। 

मार्गरेट कोर्ट एरिना, में वांग कियांग ने कोको गॉफ को 6-4, 6-2 से हरा दिया। वांग 2021 में गॉफ से दो हफ्तों के अंदर दो बार हारी थीं। फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में गॉफ से हारने के बाद वांग ने सिर्फ टोक्यो ओलंपिक खेला था। 73 मिनट तक चले मैच में वांग ने एकतरफा जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


ओन्स जबूर ने नाम वापस लिया 
नौवें नंबर के खिलाड़ी ओन्स जबूर ने पीठ की चोट के कारण अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने पहले दौर में स्पेन की नुरिया पारिजास डियाज को हराया था। जबूर की जगह इरिना बार को मौका दिया गया। हालांकि इरिना इस मौके का फायदा नहीं उठा सकी और नुरिया पारिजास डियाज ने उन्हें 6-3,6-1 से हराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें